Connect with us

Agra

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम ”Only One Earth”

Published

on

5 जून, 2022, ब्रह्माकुमारीज आगरा आर्ट गैलरी म्यूज़ियम
 
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम ”Only One Earth” यानी केवल एक पृथ्वी है। इस थीम के आधार पर ‘प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना’ पर ध्यान केंद्रित किया गया।
 
प्रोग्राम में पधारे मुख्य अतिथि (DFO) डिस्टिक फॉरेस्ट ऑफीसर( वन विभाग) श्री अखिलेश पांडे जी, श्री रामगोपाल सिंह जी (रेंज ऑफिसर, आगरा) वृक्षारोपण के साथ आर्ट गैलरी विजिट किया।
 

म्यूज़ियम सेवा केंद्र इंचार्ज बीके. मधु बहन ने कहा हमारी धरती, जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना बहुत जरूरी है। विश्व के देश आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन इस राह में दिनों दिन दुनियाभर में ऐसी चीजों का इस्तेमाल बढ़ गया है और इस तरह से लोग जीवन जी रहे हैं, जिससे पर्यावरण खतरे में हैं। 

 
बी.के. माला बहन ने कहा सुखी स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इसी उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया जाता है और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

 
बी.के. संगीता ने कहा इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं। ऐसे में प्रकृति के साथ इंसानों को तालमेल बिठाना होता है। लेकिन लगातार वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे कई तरह की समस्याएं बढ़ रही हैं, जो हमारे जनजीवन को तो प्रभावित कर ही रही हैं, साथ ही कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं की भी वजह बन रही हैं। 
 
प्रोग्राम में मौजूद रहे बी. के साधना बहन, बी.के गीता बहन आदि भाई-बहन मौजूद रहे।
 
(DFO)  श्री अखिलेश पांडे जी, श्री रामगोपाल सिंह जी (रेंज ऑफिसर, आगरा) ने आर्ट गैलरी विजिट के पश्चात ब्रह्माकुमारीज के 7 दिन का राजयोग मेडिटेशन सीखने की हार्दिक इच्छा जताई।