ब्रह्माकुमारी आगरा म्यूजियम के सेवा केंद्र द्वारा समर कैंप का आयोजन हुआ। 7 दिन के इस समर कैंप में बच्चों के परिवार वालों ने भी राजयोग मेडिटेशन का कोर्स किया। समर कैंप में बच्चों के माता-पिता तथा बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
बी. के सावित्री बहन ने समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बताया कि कैसे बच्चे राजयोग मेडिटेशन के द्वारा पढ़ाई में मन एकाग्र कर सकते हैं। बच्चें अगर शुरू से मेडिटेशन का अभ्यास करे तो भविष्य में अपने पढ़ाई में अव्वल आ सकते हैं।
बी.के. संगीता बहन (स्पोर्ट्स विंग) ने खेलों के माध्यम के द्वारा किसी भी परिस्थिति का सामना कर अपने मन को एकाग्र कर सकते हैं। बच्चों को नैतिक संस्कारों के बारे में बताया गया कि कैसे हमें अपने बड़ों और छोटो का सम्मान करना चाहिए।
बी.के गीता बहन ने राजयोग मेडिटेशन कमेंट्री के द्वारा मन को एकाग्र करने का अभ्यास कराया कि कैसे परमात्मा से हम शक्तियां लेकर अपने तन और मन को एकाग्र और स्फूर्ति दायक बना सकते हैं।
समर कैंप के अंत में सभी ने अपना अनुभव बताया कि हमे मैफिटेशन से एकाग्रता की शक्ति बढ़ती है।’