Connect with us

azadi ke amrit mahotsav

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कृषि एवम ग्राम विकास, आत्म निर्भर किसान अभियान

Published

on

आगरा आर्ट गैलरी म्यूज़ियम द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कृषि एवम ग्राम विकास, आत्म निर्भर किसान अभियान का शुभ आरंभ हुआ।

 प्रोग्राम में पधारे साहब सिंह (पूर्व प्रधान, ग्राम गोतीला), हरिओम तोमर (एडवोकेट), शंभू तोमर (अधिवक्ता), सुशील तोमर (शिक्षक), दिलावर सिंह, शशि पाल सिंह,डॉ कृपाल सिंह, राजू चौहान,हितेंद्र तोमरी, शिवांग तोमर, सुनैना तोमारी, मानवेंद्र, जादोन, काना तोमरीआदि।
बी.के मधु दीदी ने कहा किसान जब भारत का प्राचीन योग सीखेगा तो हमारा भारत स्वस्थ होगा, निरोगी भारत होगा।
बी.के. संगीता बहन कहा जब एक बच्चा जन्म लेता है, तो बचपन से ही उसमें अच्छे संस्कार डाले जाते हैं, जिससे वह देश का अच्छा नागरिक बने। ऐसे ही जब भूमि में बीज बोया जाता है तब से हम उसमे अच्छे खाद पानी के साथ अच्छे योग की वाइब्रेशन डाले तो हमारा तन मन स्वस्थ रहेगा।
बी.के. सावित्री बहन ने कहा कि हम 24 घंटे में से हर 1 घंटे में 10 मिनट का अपने लिए योग का टाइम निकालें जिसे हमारे आसपास का माहौल शांतिमय में रहेगा।
कृषि एवम ग्राम विकास, आत्म निर्भर किसान अभियान निम्लिखित ग्राम में होते हुए गया।